मुजफ्फरनगर: आधी रात बिजली विभाग का छापा, 9 लोगों पर एफआईआर दर्ज

मुजफ्फरनगर। शहर में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में विभाग की टीम ने बुधवार देर रात खालापार क्षेत्र में औचक छापेमारी करते हुए बड़े पैमाने पर बिजली चोरी का खुलासा किया।
चीफ इंजीनियर विनोद कुमार गुप्ता के निर्देशन और अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में विद्युत नगरीय वितरण खंड (वाणिज्य-2) की टीम ने इंजीनियर कुलदीप सिंह के साथ मिलकर रात में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने संदिग्ध इलाकों को घेरकर जांच शुरू की।
9 उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े गए
जांच के दौरान खालापार क्षेत्र में 9 उपभोक्ताओं को अवैध तरीके से बिजली उपयोग करते हुए पकड़ा गया। बताया गया कि ये उपभोक्ता मीटर को बाईपास कर सीधे मुख्य लाइन से अतिरिक्त केबल (कटिया) जोड़कर बिजली का इस्तेमाल कर रहे थे।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, इलाके में लंबे समय से लाइन लॉस और ओवरलोडिंग की शिकायतें मिल रही थीं। जब रात में सघन जांच की गई तो यह अवैध कनेक्शन सामने आए।
अनुमान है कि इस तरह करीब 15 किलोवाट की अवैध बिजली खपत की जा रही थी, जिससे विभाग को आर्थिक नुकसान हो रहा था।
उपकरण जब्त, एफआईआर दर्ज
छापेमारी के दौरान टीम ने सभी अवैध केबल और उपकरण मौके से जब्त कर लिए। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए विद्युत अधिनियम-2003 के तहत सभी 9 उपभोक्ताओं के खिलाफ एंटी पावर थेफ्ट थाने में नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई है। विभाग ने साफ किया है कि बिजली चोरी के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.