ATS कार्रवाई के बाद गगनदीप के परिवार की सफाई, भाई बोला- हमें कुछ नहीं पता

HIGHLIGHTS
- मुजफ्फरनगर: पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के कथित स्लीपर सेल नेटवर्क से जुड़े मामले में उत्तर प्रदेश एटीएस ने मुजफ्फरनगर से गगनदीप उर्फ गुरी सिंह को गिरफ्तार किया है।
- आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामला चर्चा में आ गया है और गांव में हलचल का माहौल है।
- गगनदीप मुजफ्फरनगर के रामराज थाना क्षेत्र के शाहपुर मजरे खादर इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है।
- गिरफ्तारी के बाद उसके परिवार ने पूरे मामले से अनभिज्ञता जताई है।
- परिवार ने बताया—हमें जानकारी नहीं आरोपी के भाई लाढ़ी सिंह ने कहा कि उन्हें गगनदीप की गि…
मुजफ्फरनगर: पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के कथित स्लीपर सेल नेटवर्क से जुड़े मामले में उत्तर प्रदेश एटीएस ने मुजफ्फरनगर से गगनदीप उर्फ गुरी सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामला चर्चा में आ गया है और गांव में हलचल का माहौल है।
गगनदीप मुजफ्फरनगर के रामराज थाना क्षेत्र के शाहपुर मजरे खादर इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। गिरफ्तारी के बाद उसके परिवार ने पूरे मामले से अनभिज्ञता जताई है।
परिवार ने बताया—हमें जानकारी नहीं
आरोपी के भाई लाढ़ी सिंह ने कहा कि उन्हें गगनदीप की गिरफ्तारी की जानकारी सबसे पहले मीडिया और पुलिस के जरिए मिली। उन्होंने बताया कि परिवार को इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि उसे कहां से और किस परिस्थितियों में हिरासत में लिया गया।

परिवार के अनुसार गगनदीप की पढ़ाई अधिक नहीं हुई थी और वह 10वीं तक पढ़ने के बाद अपने पिता के साथ ट्रक पर कंडक्टरी का काम करने लगा था। उसके पिता पेशे से ट्रक चालक हैं।
काम के दौरान बदल गया था काम
परिजनों का कहना है कि ट्रक पर काम के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई थी और उसे पीलिया हो गया था, जिसके बाद वह घर से दूर रहने लगा। बाद में वह नोएडा में रहकर वाई-फाई इंस्टॉलेशन और संबंधित काम करने लगा था।
परिवार ने साफ कहा कि उन्हें उसके किसी भी संदिग्ध संपर्क या गतिविधियों की कोई जानकारी नहीं थी। भाई लाढ़ी सिंह ने कैमरे पर बातचीत में बार-बार यही दोहराया कि परिवार पूरी तरह अनजान है।
जांच एजेंसियां कर रहीं पूछताछ
गौरतलब है कि यूपी एटीएस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई के बाद दो दिन पहले चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें गगनदीप का नाम भी सामने आया है। अब एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क और उसके संभावित संपर्कों की गहराई से जांच कर रही हैं।
गांव में चर्चा का माहौल
इस कार्रवाई के बाद गांव में लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय निवासी भी मामले को लेकर हैरान हैं, जबकि परिवार खुद को इस पूरे प्रकरण से अलग बता रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.