मुजफ्फरनगर में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 10 वाहनों पर 13.77 लाख का जुर्माना

मुजफ्फरनगर में अवैध खनन और बिना अनुमति खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को खनन विभाग की टास्क फोर्स ने विशेष अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 वाहनों को पकड़ा। इन सभी पर मिलाकर करीब 13.77 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
जिला खनन अधिकारी आशुतोष कुमार के अनुसार यह कार्रवाई शासन के निर्देशों पर गठित टास्क फोर्स समिति द्वारा की गई। जिले में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अवैध खनन गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए अभियान को तेज किया गया है।

चेकिंग अभियान के दौरान टीम ने छपार क्षेत्र सहित कई स्थानों पर वाहनों की जांच की। इस दौरान कुछ वाहन बिना वैध दस्तावेजों के खनिज परिवहन करते पाए गए, जबकि कई में ओवरलोडिंग की भी पुष्टि हुई।
मौके पर ही कार्रवाई करते हुए सभी वाहनों पर जुर्माना लगाया गया और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की गतिविधियां न केवल राजस्व को नुकसान पहुंचाती हैं, बल्कि सड़क सुरक्षा और पर्यावरण के लिए भी गंभीर खतरा हैं।
खनन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन में शामिल किसी भी व्यक्ति या वाहन को बख्शा नहीं जाएगा। आने वाले दिनों में रात के समय भी विशेष अभियान चलाए जाएंगे और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी और कड़ी की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद अवैध खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.