मुजफ्फरनगर: 2800 ग्रेड पे की मांग पर लेखपालों का प्रदर्शन, डीएम के जरिए CM को सौंपा ज्ञापन

HIGHLIGHTS
- सदर तहसील परिसर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक धरना चला।
- आंदोलन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
- लेखपाल संघ ने 2800 ग्रेड पे की मांग दोहराई।
मुजफ्फरनगर। 2800 ग्रेड पे सहित 8 सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपालों ने शनिवार को सदर तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। लेखपाल संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक धरना दिया गया। इसके बाद जिलाध्यक्ष और संघ के पदाधिकारियों ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
तहसील अध्यक्ष संजीव मलिक ने बताया कि लेखपालों की प्रमुख मांगों में 2800 ग्रेड पे लागू करना, अंतरमंडलीय तबादले और मोटरसाइकिल भत्ते में बढ़ोतरी शामिल है। उन्होंने कहा कि कई बार लेखपालों की तैनाती उनके गृह जिले से काफी दूर कर दी जाती है, जिससे आवागमन में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।
लेखपाल संघ के अनुसार, 2800 ग्रेड पे की मांग पिछले 18 वर्षों से लंबित है। इसके साथ ही वर्तमान में मिलने वाले न्यूनतम 200 रुपये के मोटरसाइकिल भत्ते को बढ़ाकर तर्कसंगत किए जाने की मांग भी की गई है। लेखपालों का कहना है कि फील्ड ड्यूटी के चलते उन्हें लगातार अलग-अलग गांवों में जाना पड़ता है, लेकिन मौजूदा भत्ता उनकी जरूरतों के मुताबिक पर्याप्त नहीं है।
रिक्त पदों पर भर्ती और तबादले की मांग
संघ की अन्य मांगों में खाली पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करना और दूर-दराज के जिलों में तैनात लेखपालों का गृह मंडल या गृह जिले में अंतरमंडलीय स्थानांतरण करना शामिल है। लेखपालों ने कहा कि लगातार फील्ड ड्यूटी और दूर की तैनाती के बीच उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना जरूरी है।
धरने को समर्थन देने पहुंचे किसान नेता विकास शर्मा ने कहा कि किसान और लेखपाल एक-दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने लेखपालों की मांगों का समर्थन करते हुए सरकार से इन पर कार्रवाई करने की मांग की।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.