मुजफ्फरनगर: एसएसपी संजय वर्मा ने पुलिस लाइन का किया औचक निरीक्षण

HIGHLIGHTS
- मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने शुक्रवार को पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।
- इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी लेने के साथ-साथ पुलिस बल की फिटनेस, अनुशासन और कार्यक्षमता का भी मूल्यांकन किया।
- परेड का संचालन प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह द्वारा किया गया।
- निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने जवानों को दौड़ लगवाकर उनकी शारीरिक क्षमता की जांच की।
- साथ ही पुलिसकर्मियों के टर्नआउट, वर्दी की स्थिति और शस्त्रों के रखरखाव की भी गहन समीक्षा की गई।
- उन्होंने आवश्यक द…
मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने शुक्रवार को पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी लेने के साथ-साथ पुलिस बल की फिटनेस, अनुशासन और कार्यक्षमता का भी मूल्यांकन किया।
परेड का संचालन प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने जवानों को दौड़ लगवाकर उनकी शारीरिक क्षमता की जांच की। साथ ही पुलिसकर्मियों के टर्नआउट, वर्दी की स्थिति और शस्त्रों के रखरखाव की भी गहन समीक्षा की गई। उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए उपकरणों के सही उपयोग पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने पुलिस लाइन में मौजूद वाहनों की भी जांच की। उन्होंने हूटर, लाइटिंग सिस्टम, वायरलेस सेट, प्राथमिक उपचार किट और अन्य जरूरी उपकरणों की कार्यशीलता को परखा। कुछ वाहनों को मौके पर चलवाकर उनकी तकनीकी स्थिति का भी परीक्षण किया गया। इसके साथ ही वाहन चालकों को सभी संसाधन हमेशा तैयार रखने के निर्देश दिए गए।

डायल-112 सेवा की कार्यप्रणाली पर भी एसएसपी ने विशेष ध्यान दिया। उन्होंने तैनात कर्मियों को त्वरित रिस्पॉन्स, समयबद्ध पहुंच और हर स्थिति में सतर्क रहने के निर्देश दिए।
इसके बाद एसएसपी ने भोजनालय और बैरकों का निरीक्षण किया, जहां साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मोटर परिवहन शाखा में वाहनों के रखरखाव और रजिस्टरों की भी जांच की गई।
अंत में आदेश कक्ष में अर्दली रूम आयोजित कर अधिकारियों और कर्मचारियों के अभिलेखों की समीक्षा की गई। इस दौरान एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.