नई दिल्ली: 13 से 18 अगस्त तक मौसम रहेगा सुहावना, कई इलाकों में हल्की बारिश के आसार

HIGHLIGHTS
- 13 अगस्त को सुबह से शाम के बीच एक-दो बार हल्की बारिश की संभावना
- 14 अगस्त को कुछ इलाकों में दो अलग-अलग समय पर बारिश हो सकती है
- 15 अगस्त की सुबह और दोपहर से शाम के बीच हल्की बारिश के आसार
नई दिल्ली: अगस्त के पहले 11 दिनों में अच्छी बारिश के बाद अब अगले छह दिनों तक मौसम सुहावना बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 13 से 18 अगस्त के बीच आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और अलग-अलग समय पर हल्की बारिश होने के आसार हैं। 13 अगस्त को सुबह से शाम के बीच एक-दो बार हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 14 अगस्त को सुबह से दोपहर और इसके बाद दोपहर से शाम के बीच कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है।
15 अगस्त को सुबह हल्की बारिश के आसार हैं। इसके अलावा दोपहर से शाम के बीच भी हल्की बारिश हो सकती है। 16, 17 और 18 अगस्त को भी सुबह से शाम के बीच एक-दो बार हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
हालांकि, बुधवार को पूरे दिन तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। इस दौरान अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, आर्द्रता 80 से 100 फीसदी के बीच रही।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.