‘संसद में चर्चा से भाग रहा विपक्ष’, NDA सांसदों का प्रदर्शन, प्रियंका गांधी का पलटवार

HIGHLIGHTS
- NDA सांसदों ने संसद परिसर में विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन किया।
- अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा।
- झारखंड के युवाओं के साथ कथित लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया गया।
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सांसदों ने मंगलवार को विपक्ष के खिलाफ संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। एनडीए सांसदों ने विपक्ष पर संसद में चर्चा से बचने का आरोप लगाया। वहीं, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने एनडीए के इस प्रदर्शन पर तंज कसा।
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने क्या कहा?
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि झारखंड के युवाओं को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं पर जिस तरह लाठीचार्ज किया गया और उनके साथ ज्यादती हुई, उससे राहुल गांधी की सोच का पता चलता है। उन्होंने कहा कि इससे यह भी स्पष्ट होता है कि राहुल गांधी के समर्थकों की सरकार वाले राज्य में युवाओं के साथ किस तरह का व्यवहार किया जा रहा है।
अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि युवाओं को न्याय से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ राहुल गांधी खुद सदन में नहीं आते, लेकिन गृह मंत्री से जवाब मांगते हैं। उनके मुताबिक, गृह मंत्री जवाब देने के लिए तैयार हैं, लेकिन राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी केवल सुर्खियों में बने रहने के लिए झूठ फैला रहे हैं और गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं।
प्रियंका गांधी ने क्या पलटवार किया?
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने एनडीए सांसदों के विरोध प्रदर्शन पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने पहली बार सत्ताधारी पार्टी के सांसदों को विरोध करते देखा है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर किया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि अब उन्हें आगे आकर बयान देना चाहिए।
दरअसल, एनडीए सांसदों ने मंगलवार को संसद परिसर में झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन के मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.