PM मोदी संग NDA सांसदों की ‘मंगल मिलन’ बैठक, तिरंगा लहराकर दिया एकजुटता का संदेश

HIGHLIGHTS
- संसद पुस्तकालय भवन में NDA संसदीय दल की बैठक आयोजित हुई।
- ‘मंगल मिलन’ को साप्ताहिक रणनीति बैठक का नया नाम बताया गया।
- बैठक में गठबंधन के सहयोगी दलों के बीच समन्वय पर जोर दिया गया।
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) संसदीय दल की बैठक मंगलवार को संसद पुस्तकालय भवन (पीएलबी) में आयोजित हुई। ‘मंगल मिलन’ नाम से हुई इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी मंत्रियों और सांसदों के साथ तिरंगा लहराया। वहीं, संसद परिसर में एनडीए सांसदों ने झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन के मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया।
क्या है ‘मंगल मिलन’ बैठक का उद्देश्य?
‘मंगल मिलन’ एनडीए संसदीय दल की साप्ताहिक रणनीति बैठक का नया नाम है। इस बैठक का उद्देश्य रचनात्मक चर्चा को बढ़ावा देना और गठबंधन में शामिल सहयोगी दलों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखना है।
संसद सत्र के दौरान सदन की रणनीति तैयार करने और विभिन्न दलों के बीच सहमति बनाने के साथ-साथ यह बैठक एनडीए के सहयोगी दलों के साथ तालमेल बढ़ाने का भी माध्यम है।
‘मंगल मिलन’ बैठक में एनडीए सांसदों की बहस में भागीदारी बढ़ाने के साथ प्रमुख सहयोगी दलों के नेताओं के लिए बोलने का समय और जिम्मेदारियां तय करने पर भी चर्चा होती है। इसमें शिवसेना, एलजेपी, टीडीपी, जेडीयू समेत अन्य क्षेत्रीय दलों के सहयोगी नेता शामिल होते हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.