रांची छात्र आंदोलन: दूसरे जिलों से आए छात्रों की घर वापसी के लिए प्रशासन ने की परिवहन व्यवस्था

HIGHLIGHTS
- नजदीकी जिलों की ओर सामूहिक रूप से जाने वाले छात्रों को भी मदद मिलेगी।
- परिवहन संबंधी सहायता के लिए प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया।
- दूसरे जिलों से आए छात्रों को घर लौटने में परेशानी न हो, इसका ध्यान रखा गया।
रांची। रांची में छात्र आंदोलन में शामिल होने के लिए दूसरे जिलों से पहुंचे छात्रों की सुरक्षित वापसी के लिए जिला प्रशासन ने परिवहन की व्यवस्था की है। आंदोलन के बाद अपने जिलों में लौटने वाले छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन की ओर से जरूरी इंतजाम किए गए हैं।
जिला प्रशासन ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और सामूहिक रूप से नजदीकी जिलों की ओर जाने वाले छात्रों के लिए आवश्यकता के अनुसार परिवहन की व्यवस्था की है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दूसरे जिलों से रांची पहुंचे छात्रों को वापस घर जाने के लिए किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
छात्रों की सुविधा और परिवहन संबंधी सहायता के लिए जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 9162738438 जारी किया है। दूसरे जिलों से आए छात्र किसी भी परिवहन संबंधी जरूरत के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। सूचना मिलने के बाद प्रशासन की ओर से आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
जिला प्रशासन ने कहा है कि छात्रों की सुरक्षा, सुविधा और उन्हें सकुशल घर पहुंचाना उसकी प्राथमिकता है। छात्रों को किसी भी स्थिति में खुद को अकेला नहीं समझना चाहिए। जरूरत पड़ने पर प्रशासन से संपर्क करने पर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
प्रशासन ने छात्रों से अपील की है कि वे शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से अपने घरों की ओर लौटें। किसी भी तरह की जरूरत या परिवहन संबंधी परेशानी होने पर हेल्पलाइन नंबर 9162738438 पर संपर्क किया जा सकता है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.