उड़ान के दौरान यात्री की हालत बिगड़ी, इंडिगो विमान की लखनऊ में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

HIGHLIGHTS
- इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-1054 बैंकॉक से दिल्ली जा रही थी।
- विमान ने रात करीब 10:55 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड किया।
- क्रू मेंबर्स ने यात्री की हालत बिगड़ने की जानकारी पायलट को दी।
लखनऊ। बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान में शनिवार देर रात एक यात्री की अचानक तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई। यात्री की हालत को देखते हुए पायलट ने लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग कराई।
एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-1054 बैंकॉक से रात करीब 8:15 बजे रवाना हुई थी। विमान को रात 11:10 बजे दिल्ली पहुंचना था। यात्रा के दौरान एक यात्री की तबीयत बिगड़ने पर क्रू मेंबर्स ने इसकी जानकारी तुरंत पायलट को दी। इसके बाद पायलट ने लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क कर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी।
अनुमति मिलने के बाद विमान को रात करीब 10:55 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। अचानक विमान के लखनऊ में उतरने से यात्रियों के बीच कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
विमान के एयरपोर्ट पर पहुंचते ही पहले से मौजूद मेडिकल टीम ने एंबुलेंस की मदद से यात्री को तत्काल गोमती नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान विमान करीब एक घंटे तक लखनऊ एयरपोर्ट पर खड़ा रहा और सभी यात्री विमान के अंदर ही मौजूद रहे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.