व्यापारियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से होगा: मंत्री कपिल देव

नववर्ष के अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की ओर से मुजफ्फरनगर जनपद के विभिन्न कस्बों में नवनियुक्त पदाधिकारियों के लिए भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल, वरिष्ठ समाजसेवी देवराज पवार, संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय मिश्रा और प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।
समारोह की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने की, जबकि मंच संचालन प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल ने संभाला। विभिन्न कस्बों से पहुंचे नवचयनित पदाधिकारियों और व्यापारियों को मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने संगठन के प्रति निष्ठा और जिम्मेदारियों के निर्वहन की शपथ दिलाई।
अपने संबोधन में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने जिले में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी भी साझा की और कहा कि सरकार व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल, संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय मिश्रा, प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह, जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी, सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन वर्मा और जिला महामंत्री विशाल जैन ने भी अपने विचार रखे।
समारोह में पुरकाजी, बुढ़ाना, चरथावल, मंसूरपुर, खतौली, मीरापुर, जानसठ और सिखेड़ा सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए व्यापारियों ने संगठन के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने और एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
कार्यक्रम में अरूप कुच्छल, अजय वर्मा, नवीन त्यागी, अनुज गर्ग, ब्रजकिशोर गुप्ता, अमित गोयल, मनीष चौधरी, निर्दोष कटारिया, अंकुर गुप्ता, प्रमोद गर्ग, रजत महेश्वरी, विकास कौशिक, राकेश वर्मा, अनिल कुमार और केशव अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.