राहुल गांधी ने घायल छात्रों के साथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस, छात्रा ने सुनाई आपबीती

HIGHLIGHTS
- राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान घायल हुए छात्रों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
- छात्रों ने पुलिस पर प्रदर्शन के दौरान बर्बरता करने का आरोप लगाया।
- एक छात्रा ने दावा किया कि सात-आठ लोगों ने उसे पीटा।
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने देश की राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान घायल हुए छात्रों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान छात्रों ने पुलिस पर प्रदर्शन के समय बर्बरता करने का आरोप लगाया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक छात्रा ने आरोप लगाया कि उसे बस में ले जाया गया और वहां उसके साथ मारपीट की गई। छात्रा ने कहा, “मुझे खींचा गया, मुझे सात-आठ लोगों ने पीटा। 10 डंडे राइट से मारे और 10 लेफ्ट से मारे।”
छात्रा ने आगे आरोप लगाया कि पुलिस स्टेशन में एक ऐसी जगह थी, जहां सीसीटीवी कैमरा नहीं था। वहां तीन या चार पुलिसकर्मी मौजूद थे, जो लगातार उसे पीटते रहे। उसने बताया कि पुलिसकर्मियों ने उसे लात भी मारी।
छात्रा के मुताबिक, उसने दुखी होकर पुलिसकर्मियों से कहा कि उसने कुछ नहीं किया है, लेकिन इसके बावजूद वे उसे पीटते रहे। उसने कहा कि उसने पुलिसकर्मियों का विरोध भी नहीं किया, फिर भी वे लगातार उसे मारते रहे और उस पर हंसते भी रहे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.