राजपाल त्यागी नहीं रहे

मुजफ्फरनगर। अत्यंत दुःख के साथ समाचार देना पड़ रहा है कि मुजफ्फरनगर जनपद में त्यागी समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति, ट्रांसपोर्टर, प्रगतिशील किसान एव समाजवादी पार्टी महानगर मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष बॉबी त्यागी के पिता राजपाल त्यागी (पुत्र स्व. शुगनचन्द त्यागी, रेई) का गतरात्रि दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार थे, जिनका अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा था।
श्री त्यागी मिलनसार खुशमिजाज प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। वर्तमान में वे मोहल्ला गंगारामपुरा में सपरिवार बंधुबांधवों के साथ रह रहे थे। उनके निधन का समाचार मिलते ही परिचितों में शोक छा गया।
वर्षा एवं बेहद खराब मौसम के बावजूद नदी रोड स्थित शमशान घाट पर उनके अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मुखाग्नि उनके पुत्र पुष्पेन्द्र त्यागी (बॉबी त्यागी) ने दी। 'देहात परिवार' श्री राजपाल त्यागी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करता है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.