Redmi Note 17 Pro Max Geekbench पर हुआ स्पॉट, 9,210mAh बैटरी समेत मिल सकते हैं ये फीचर्स

HIGHLIGHTS
- Geekbench पर मॉडल नंबर 2609FRA74G के साथ आया फोन
- Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट मिलने की उम्मीद
- डिवाइस में Adreno 812 GPU दिया जा सकता है
नई दिल्ली। Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi की Note 17 सीरीज को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार नई रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। कंपनी इस सीरीज में अब तक Redmi Note 17 और Redmi Note 17 Pro नाम से दो नए डिवाइस लॉन्च कर चुकी है। अब कंपनी लाइनअप में दो और नए मॉडल जोड़ने की तैयारी में है।
हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में Redmi Note 17 4G और Redmi Note 17 Pro Max को लॉन्च कर सकती है। इसी बीच Redmi Note 17 Pro Max को Geekbench पर देखा गया है। यहां फोन के प्रोसेसर, रैम, ऑपरेटिंग सिस्टम और परफॉर्मेंस से जुड़ी जानकारियां सामने आई हैं।
Redmi Note 17 Pro Max के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
Redmi Note 17 Pro Max को Geekbench पर मॉडल नंबर 2609FRA74G के साथ लिस्ट किया गया है। हालांकि, लिस्टिंग में फोन का नाम नहीं दिया गया है, लेकिन रिपोर्ट्स में इसे Redmi Note 17 Pro Max बताया जा रहा है।
Geekbench लिस्टिंग के अनुसार, फोन में QTI SM6850 चिपसेट दिया जा सकता है, जिसे Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर बताया जा रहा है। इसमें चार एफिशिएंसी कोर 2.02GHz की स्पीड और चार परफॉर्मेंस कोर 2.61GHz की अधिकतम क्लॉक स्पीड के साथ मिल सकते हैं। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 812 GPU दिए जाने की उम्मीद है।
RAM और ऑपरेटिंग सिस्टम
लिस्टिंग से यह भी संकेत मिलता है कि Redmi Note 17 Pro Max में 8GB तक RAM दी जा सकती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो स्मार्टफोन में Android 16 के साथ Xiaomi का HyperOS 3 मिलने की उम्मीद है।
इसके अलावा हालिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Redmi Note 17 Pro Max को यूरोप में 600 यूरो यानी करीब 65,000 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इस कीमत में फोन का बेस वेरिएंट 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आ सकता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा स्मार्टफोन में 9,210mAh की बड़ी बैटरी दिए जाने की भी उम्मीद है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.