हरियाणा
फरीदाबाद में दर्दनाक हादसा, फॉर्च्यूनर की टक्कर से दो सगे भाइयों की मौत

HIGHLIGHTS
- हादसा फरीदाबाद-गुरुग्राम मार्ग पर हुआ
- दोनों भाई अपनी बहनों के साथ बस का इंतजार कर रहे थे
- गुरुग्राम की ओर से आ रही थी फॉर्च्यूनर कार
फरीदाबाद। फरीदाबाद-गुरुग्राम मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की जान चली गई। दोनों भाई फॉर्च्यूनर कार की चपेट में आ गए थे।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, अवधेश और अखिलेश अपनी बहनों के साथ बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान गुरुग्राम की ओर से आ रही फॉर्च्यूनर कार ने दोनों भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.