मुंबई में अजीब मामला, फोटोग्राफी टीचर को मेयर का पति बताने वाले यूट्यूबर पर केस

HIGHLIGHTS
- पीड़ित शिक्षक को 26 अगस्त को वीडियो का लिंक मिला था
- पड़ोसी ने व्हाट्सएप के जरिए वीडियो भेजा था
- वीडियो में शिक्षक की निजी जानकारियों का इस्तेमाल किया गया
मुंबई। मुंबई से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। मुंबई पुलिस ने एक अज्ञात यूट्यूबर के खिलाफ मानहानि और फर्जी खबर फैलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। आरोप है कि यूट्यूबर ने अपने चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें भायखला निवासी 55 वर्षीय फोटोग्राफी शिक्षक को मुंबई की मेयर रितु तावड़े का पति बताया गया।
यह मामला तब सामने आया, जब 26 अगस्त को पीड़ित शिक्षक के एक पड़ोसी ने उन्हें व्हाट्सएप पर वीडियो का लिंक भेजा। वीडियो में शिक्षक के नाम, शिक्षा, पेशे, धर्म, शौक और परिवार से जुड़ी निजी जानकारियों का इस्तेमाल किया गया था। साथ ही, उनके और मेयर के साथ वाली भ्रामक तस्वीरें भी वीडियो में लगाई गई थीं।
पीड़ित शिक्षक ने दर्ज कराया मामला
वीडियो देखने के बाद आहत शिक्षक ने 27 अगस्त को कालाचौकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए ‘gk-shorts-videos’ नाम से चल रहे यूट्यूब चैनल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस इन बातों की कर रही जांच
फिलहाल पुलिस तकनीकी टीम की मदद से आईपी एड्रेस और अन्य डिजिटल सबूतों के जरिए यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चैनल को कौन संचालित कर रहा है। शिक्षक ने पुलिस को वीडियो के स्क्रीनशॉट भी सौंपे हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.