केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बने दादा, परिवार में गूंजी किलकारी

दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के परिवार में खुशी का माहौल है। बुधवार को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उनके बड़े पुत्र कार्तिकेय चौहान की पत्नी अमानत ने एक स्वस्थ कन्या को जन्म दिया। इसके साथ ही शिवराज सिंह चौहान दादा बन गए और परिवार में नन्ही सदस्य ‘इला’ के आगमन से उल्लास छा गया।
इस शुभ अवसर पर शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने एक भावुक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि उनके घर लक्ष्मी का आगमन हुआ है। उन्होंने बताया कि कार्तिकेय पिता बने हैं, अमानत मां बनी हैं, उनकी पत्नी साधना अब दादी की भूमिका में हैं, जबकि वे स्वयं दादा बने हैं। परिवार के अन्य सदस्यों के रिश्तों का उल्लेख करते हुए उन्होंने नवजात का स्वागत किया।
वीडियो में अस्पताल के भावुक क्षण भी नजर आते हैं। डॉक्टर जब बच्ची को गोद में लेकर बाहर आते हैं, तो पहली झलक पाते ही कार्तिकेय चौहान की आंखों में खुशी साफ दिखाई देती है। परिवार की मौजूदगी में बच्ची को पिता की गोद में सौंपा जाता है। मेडिकल स्टाफ द्वारा नाम पूछे जाने पर “इला” नाम सुनते ही माहौल और भी भावुक हो जाता है। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान अपनी पोती के कान में गायत्री मंत्र का उच्चारण करते हुए दिखाई देते हैं।
उल्लेखनीय है कि कार्तिकेय चौहान और अमानत बंसल का विवाह 6 मार्च 2025 को हुआ था। वर्ष 2026 की शुरुआत में ही बेटी के जन्म से चौहान परिवार की खुशियां और बढ़ गई हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.