यूपी में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

HIGHLIGHTS
- उत्तर प्रदेश सरकार ने 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले करते हुए बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।
- कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि सूचना निदेशक विशाल सिंह समेत कई अफसरों के अतिरिक्त प्रभार में बदलाव किया गया है।
- फेरबदल में सीडीओ, विशेष सचिव, नगर आयुक्त और विभिन्न विभागों के प्रमुख पद शामिल हैं।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए गुरुवार देर रात 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। जारी तबादला सूची में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अफसरों के मौजूदा प्रभार में बदलाव कर उन्हें अतिरिक्त दायित्व भी दिए गए हैं।
इस प्रशासनिक बदलाव में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ), विशेष सचिव, अपर आयुक्त, नगर आयुक्त और विभिन्न सरकारी निगमों के प्रबंध निदेशकों समेत कई अहम पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।
सूचना निदेशक विशाल सिंह से हटाया गया अतिरिक्त प्रभार
तबादला सूची में सूचना विभाग से जुड़े एक अहम बदलाव के तहत आईएएस अधिकारी विशाल सिंह को विशेष सचिव, संस्कृति विभाग और निदेशक, संस्कृति के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। अब उनके पास केवल सूचना निदेशक की जिम्मेदारी रहेगी, जिससे वे पूरी तरह सूचना विभाग के कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।
किस अधिकारी को मिली कौन-सी नई जिम्मेदारी
- 1. सुधा वर्मा पूर्व पद: सचिव, राजस्व विभाग, उत्तर प्रदेश शासन नवीन तैनाती/प्रभार: श्रमायुक्त, उत्तर प्रदेश
- 2. सारिका मोहन पूर्व पद: महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा, उत्तर प्रदेश तथा सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग, उ०प्र० शासन नवीन तैनाती/प्रभार: महानिरीक्षक, निबंधन, उत्तर प्रदेश
- 3. नेहा शर्मा पूर्व पद: महानिरीक्षक, निबंधन, उत्तर प्रदेश नवीन तैनाती/प्रभार: महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा, उत्तर प्रदेश तथा सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन
- 4. अरूण कुमार पूर्व पद: अपर निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म, उत्तर प्रदेश नवीन तैनाती/प्रभार: मिशन निदेशक, उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन
- 5. जे० रीभा पूर्व पद: विशेष सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, उत्तर प्रदेश शासन नवीन तैनाती/प्रभार: वर्तमान पद के साथ अपर निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म, उत्तर प्रदेश के पद का अतिरिक्त प्रभार
- 6. दीपा रंजन पूर्व पद: मिशन निदेशक, उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन नवीन तैनाती/प्रभार: विशेष सचिव, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन
- 7. संजय कुमार सिंह-1 पूर्व पद: विशेष सचिव, संस्कृति विभाग, उ०प्र० शासन एवं निदेशक, धर्मार्थ कार्य, उप्र नवीन तैनाती/प्रभार: विशेष सचिव, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के प्रभार से अवमुक्त करते हुए निदेशक, संस्कृति, उत्तर प्रदेश के पद का अतिरिक्त प्रभार प्रदान किया गया
- 8. विशाल सिंह पूर्व पद: विशेष सचिव, संस्कृति विभाग, उ०प्र० शासन, निदेशक, सूचना तथा निदेशक, संस्कृति, उत्तर प्रदेश नवीन तैनाती/प्रभार: विशेष सचिव, संस्कृति विभाग, उ०प्र० शासन तथा निदेशक, संस्कृति, उत्तर प्रदेश के प्रभार से अवमुक्त
- 9. रिया केजरीवाल पूर्व पद: प्रबंध निदेशक, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, लखनऊ नवीन तैनाती/प्रभार: विशेष सचिव, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश शासन
- 10. संदीप भागिया पूर्व पद: अपर आयुक्त, राज्य कर, गौतमबुद्ध नगर तथा अपर आयुक्त, राज्य कर, गाजियाबाद द्वितीय नवीन तैनाती/प्रभार: प्रबंध निदेशक, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड
- 11. परीक्षित खटाना पूर्व पद: मुख्य विकास अधिकारी, आजमगढ़ नवीन तैनाती/प्रभार: अपर आयुक्त, राज्य कर, गौतमबुद्ध नगर
- 12. राकेश कुमार पटेल पूर्व पद: अपर आयुक्त, लखनऊ मंडल, लखनऊ नवीन तैनाती/प्रभार: मुख्य विकास अधिकारी, आजमगढ़
- 13. रेणु तिवारी पूर्व पद: विशेष सचिव, महिला कल्याण तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, उ०प्र० शासन तथा सचिव, राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश नवीन तैनाती/प्रभार: विशेष सचिव, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के पद से अवमुक्त
- 14. जग प्रवेश पूर्व पद: नगर आयुक्त, मथुरा-वृंदावन नगर निगम नवीन तैनाती/प्रभार: विशेष सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उ०प्र० शासन
- 15. ओजस्वी राज पूर्व पद: मुख्य विकास अधिकारी, बलिया नवीन तैनाती/प्रभार: नगर आयुक्त, मथुरा-वृंदावन नगर निगम
- 16. आलोक कुमार पूर्व पद: अपर जिलाधिकारी (वि/रा), गोण्डा नवीन तैनाती/प्रभार: मुख्य विकास अधिकारी, बलिया
- 17. अजय कुमार गौतम पूर्व पद: मुख्य विकास अधिकारी, इटावा नवीन तैनाती/प्रभार: अपर आयुक्त, राज्य कर, गाजियाबाद प्रथम
- 18. संजय कुमार सिंह पूर्व पद: अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), मुजफ्फरनगर नवीन तैनाती/प्रभार: मुख्य विकास अधिकारी, इटावा
- 19. मनिकन्दन ए. पूर्व पद: प्रतीक्षारत नवीन तैनाती/प्रभार: अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश
- 20. वंदना वर्मा पूर्व पद: विशेष सचिव, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग, उ०प्र० शासन तथा संयुक्त प्रबंध निदेशक, उ०प्र० राज्य चीनी निगम नवीन तैनाती/प्रभार: संयुक्त प्रबंध निदेशक, उ०प्र० सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड के पद का अतिरिक्त प्रभार
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.