दिल्ली: CNG स्टेशन पर धमाके की वजह सामने आई! ट्रक में थे अनधिकृत अतिरिक्त सिलिंडर, 3 की मौत

HIGHLIGHTS
- ट्रक छह सीएनजी सिलिंडर ले जाने के लिए अधिकृत था
- हादसे के समय वाहन में कुछ अतिरिक्त सिलिंडर भी मिले
- धमाके में तीन कर्मचारी गंभीर रूप से प्रभावित हुए
दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली में टिकरी कलां मेट्रो स्टेशन के पास स्थित सीएनजी स्टेशन पर हुए भीषण हादसे की वजह ट्रक में लगे अनधिकृत अतिरिक्त सिलिंडर बताए जा रहे हैं। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) की जांच टीम की प्राथमिक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है।
मैसर्स आध्या एनर्जीज की डीलरशिप के तहत संचालित इस सीएनजी स्टेशन पर गैस भरवाने के दौरान जोरदार धमाका हुआ था। हादसे में पंप के तीन कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए हैं।
ट्रक में लगे थे अतिरिक्त सिलिंडर
आईजीएल की प्राथमिक जांच रिपोर्ट के मुताबिक, सीएनजी भरवाने आया ट्रक सिर्फ छह सीएनजी सिलिंडर ले जाने के लिए अधिकृत था। हालांकि, हादसे के समय वाहन में कुछ अतिरिक्त सिलिंडर भी लगे मिले।
इन अतिरिक्त सिलिंडरों की वैधता और धमाके की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए प्रशासनिक और तकनीकी एजेंसियां जांच कर रही हैं।
तीन कर्मचारियों की मौत, तीन घायल
इस हादसे में सीएनजी स्टेशन पर काम करने वाले तीन कर्मचारियों की जान चली गई। मृतकों की पहचान मनीष (25), ब्रह्मजीत (34) और सन्नी (30) के रूप में हुई है।
वहीं, सुरजीत, संजय और विपिन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
आईजीएल ने जताया दुख
हादसे पर आईजीएल अधिकारी अमदीप सिंह ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि कंपनी मृतकों के परिवारों के साथ खड़ी है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करती है।
उन्होंने कहा कि आईजीएल सुरक्षा से जुड़े सभी जरूरी प्रोटोकॉल और एसओपी का कड़ाई से पालन कर रहा है। घटना की निष्पक्ष जांच जारी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.