'आंखें बंद करता हूं तो सामने खड़े दिखते हैं दादा', अजित पवार को याद कर भावुक हुए अमित शाह

HIGHLIGHTS
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अजित पवार की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में उन्हें याद किया।
- शाह ने अजित पवार के अचानक और असामयिक निधन को अपूरणीय क्षति बताया।
- उन्होंने कहा कि अजित पवार का जाना महाराष्ट्र के साथ पुणे, बारामती, पिंपरी और चिंचवड़ के लिए बड़ा नुकसान है।
दिवंगत एनसीपी नेता अजित पवार की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनके असामयिक निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि दादा का अचानक इस दुनिया से चले जाना ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। अजित पवार का निधन केवल महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि खासतौर पर पुणे, बारामती, पिंपरी और चिंचवड़ क्षेत्रों के लिए भी अपूरणीय नुकसान है।
अमित शाह ने कहा कि दादा का व्यक्तित्व बेहद जीवंत और सकारात्मक था। आज भी जब वह अपनी आंखें बंद करते हैं तो उन्हें दादा अपने ठीक सामने खड़े नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि अजित पवार उनके केवल करीबी मित्र नहीं थे, बल्कि एक सच्चे सहयोगी भी थे। उनके निधन से देश ने एक जननेता खो दिया है।
भविष्य के नेताओं के लिए मिसाल रहेगी अजित पवार की कार्यशैली
अजित पवार के राजनीतिक सफर को याद करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उनकी कार्यशैली आने वाले समय के राजनीतिक नेताओं के लिए एक विश्वविद्यालय की तरह साबित होगी।
उन्होंने अजित पवार के राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्हें विकास के विभिन्न पहलुओं की गहरी समझ थी। पंचायती राज, सहकारिता, कृषि और आधुनिक शहरी विकास जैसे क्षेत्रों में उन्होंने व्यापक अनुभव हासिल किया था।
अमित शाह ने कहा कि अजित पवार दूरदृष्टि और स्पष्ट विजन रखने वाले नेता थे। विकास को लेकर उनकी सोच और अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने का अनुभव उन्हें एक विशिष्ट जननेता बनाता था।
स्पष्ट विचारों वाले व्यक्ति थे दादा: अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि दादा भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका जीवंत और सकारात्मक व्यक्तित्व आज भी उनकी स्मृतियों में मौजूद है। उन्होंने कहा कि जब भी वह आंखें बंद करते हैं तो दादा को अपने सामने खड़ा हुआ महसूस करते हैं।
अमित शाह के मुताबिक, अजित पवार अपने विचारों को लेकर पूरी तरह स्पष्ट रहते थे। यदि कोई काम संभव होता था तो उनका जवाब 'हां' होता था और यदि वह काम नहीं हो सकता था तो वह साफ तौर पर 'ना' कहते थे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.