बांग्लादेश में बीएसएफ का जवान हिरासत में, अनजाने में पार कर गया था सीमा

HIGHLIGHTS
- बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) ने मंगलवार को BSF के एक जवान को हिरासत में लिया।
- जवान अनजाने में भारत-बांग्लादेश सीमा पार कर बांग्लादेश पहुंच गया था।
- उसे सिलहट के बिचानाकांडी इलाके में पकड़ा गया।
बांग्लादेश। बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) ने मंगलवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान को हिरासत में ले लिया। बताया गया है कि जवान अनजाने में सीमा पार कर बांग्लादेश की तरफ पहुंच गया था। अधिकारियों के मुताबिक, उसे वापस लाने की प्रक्रिया जारी है।
अधिकारियों ने क्या जानकारी दी?
अधिकारियों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि बीएसएफ का जवान अनजाने में बांग्लादेश की सीमा में दाखिल हो गया था। उसे सिलहट के बिचानाकांडी इलाके में बांग्लादेशी क्षेत्र के भीतर पकड़ा गया। अधिकारियों ने बताया कि जवान की वापसी के लिए दोनों पक्षों के बीच 'फ्लैग मीटिंग' की जा रही है।
गौरतलब है कि बीएसएफ देश के पूर्वी हिस्से में भारत-बांग्लादेश की 4,096 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालती है।
करीब 200 गज अंदर पहुंचा था जवान
ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे बीएसएफ का एक जवान गोवाइनघाट उपजिला के बिचानाकांडी इलाके में बांग्लादेश की सीमा के अंदर लगभग 200 गज तक चला गया था। इस दौरान सिलहट बटालियन (48 बीजीबी) के तहत आने वाली बिचानाकांडी बॉर्डर आउटपोस्ट (बीओपी) की पेट्रोलिंग टीम ने उसे हिरासत में ले लिया और आउटपोस्ट पर ले गई।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.