धनतेरस 2026 पर कब करें लक्ष्मी-कुबेर की पूजा? जानें शुभ मुहूर्त और शहरों के अनुसार पूजा का समय

HIGHLIGHTS
- धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जाएगा।
- धनतेरस पूजा का शुभ समय शाम 6:02 बजे से 7:57 बजे तक रहेगा।
- पूजा की कुल अवधि 1 घंटा 56 मिनट निर्धारित है।
हिंदू धर्म में धनतेरस का पर्व बेहद खास माना जाता है। हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को यह त्योहार मनाया जाता है। धनतेरस को धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, समुद्र मंथन के समय भगवान धन्वंतरि अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे। इसी वजह से धनतेरस के दिन धन्वंतरि जयंती भी मनाई जाती है।
इस दिन भगवान धन्वंतरि के साथ माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा-अर्चना करने की परंपरा है। मान्यता है कि धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने से घर में सुख, समृद्धि और धन-वैभव बना रहता है। इस मौके पर लोग सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन, गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां या तस्वीरें, झाड़ू, पीली कौड़ी, कमलगट्टा और धनिया सहित कई शुभ वस्तुओं की खरीदारी करते हैं।
अगर आप भी साल 2026 में धनतेरस की पूजा और खरीदारी की तैयारी कर रहे हैं, तो यहां जानिए पूजा का शुभ समय, सोना-चांदी खरीदने का मुहूर्त और देश के प्रमुख शहरों में पूजा के समय की पूरी जानकारी।
धनतेरस 2026: पूजा का शुभ मुहूर्त
- धनतेरस पूजा का समय: शाम 6:02 बजे से 7:57 बजे तक
- पूजा की कुल अवधि: 1 घंटा 56 मिनट
- अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:48 बजे से दोपहर 12:32 बजे तक
- अमृत काल: रात 10:30 बजे से 12:10 बजे तक
- ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 5:03 बजे से 5:51 बजे तक
- प्रदोष काल: शाम 5:33 बजे से रात 8:09 बजे तक
- वृषभ काल: शाम 6:02 बजे से 7:57 बजे तक
धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त
धनतेरस के अवसर पर सोने और चांदी की खरीदारी को शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई वस्तुओं से घर में सुख-समृद्धि और बरकत आती है। वर्ष 2026 में सोना खरीदने के लिए शुभ समय सुबह 10:30 बजे से शुरू होकर अगले दिन यानी 7 नवंबर की सुबह 6:37 बजे तक रहेगा।
इस मुहूर्त की कुल अवधि 20 घंटे 7 मिनट बताई गई है।
धनतेरस 2026 के शुभ चौघड़िया मुहूर्त
धनतेरस पर खरीदारी के लिए दिन और रात में कई शुभ चौघड़िया मुहूर्त रहेंगे। इनका समय इस प्रकार है:
- प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत): सुबह 10:30 बजे से 10:43 बजे तक
- अपराह्न मुहूर्त (शुभ): दोपहर 12:05 बजे से 1:27 बजे तक
- अपराह्न मुहूर्त (चर): शाम 4:11 बजे से 5:33 बजे तक
- रात्रि मुहूर्त (लाभ): रात 8:49 बजे से 10:27 बजे तक
- रात्रि मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर): रात 12:05 बजे से सुबह 4:59 बजे तक (7 नवंबर)
प्रमुख शहरों में धनतेरस पूजा का समय (6 नवंबर 2026)
धनतेरस की पूजा के शुभ समय में शहरों के अनुसार अंतर हो सकता है। देश के अलग-अलग शहरों में पूजा का मुहूर्त इस प्रकार रहेगा।
गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद
- गुरुग्राम: शाम 6:02 बजे से 7:57 बजे तक
- नोएडा: शाम 6:02 बजे से 7:57 बजे तक
- गाजियाबाद: शाम 6:02 बजे से 7:57 बजे तक
उत्तर प्रदेश और आसपास के शहर
- लखनऊ: शाम 5:50 बजे से रात 7:47 बजे तक
- कानपुर: शाम 5:54 बजे से रात 7:50 बजे तक
- प्रयागराज: शाम 5:48 बजे से रात 7:45 बजे तक
- फतेहपुर: शाम 5:51 बजे से रात 7:48 बजे तक
- पटना: शाम 5:36 बजे से रात 7:33 बजे तक
- वाराणसी: शाम 5:44 बजे से रात 7:42 बजे तक
देश के प्रमुख महानगरों में पूजा का मुहूर्त
- नई दिल्ली: शाम 6:02 बजे से 7:57 बजे तक
- मुंबई: शाम 6:35 बजे से रात 8:35 बजे तक
- कोलकाता: शाम 5:28 बजे से रात 7:26 बजे तक
- चेन्नई: शाम 6:14 बजे से रात 8:10 बजे तक
अन्य प्रमुख शहरों में धनतेरस पूजा का समय
- पुणे: शाम 6:32 बजे से रात 8:31 बजे तक
- बेंगलुरु: शाम 6:25 बजे से रात 8:20 बजे तक
- हैदराबाद: शाम 6:15 बजे से रात 8:13 बजे तक
- अहमदाबाद: शाम 6:30 बजे से रात 8:28 बजे तक
उत्तर और मध्य भारत के अन्य शहर
- चंडीगढ़: शाम 6:00 बजे से 7:54 बजे तक
- जयपुर: शाम 6:11 बजे से रात 8:07 बजे तक
- भोपाल: शाम 6:10 बजे से रात 8:08 बजे तक
- इंदौर: शाम 6:17 बजे से रात 8:16 बजे तक
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.