मेरठ में शादी से कुछ घंटे पहले महिला सिपाही का अपहरण

मेरठ। मवाना थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात में शादी से कुछ घंटे पहले एक महिला सिपाही के अचानक गायब होने से हड़कंप मच गया। घटना का आरोप मेरठ के ही मवाना क्षेत्र के गांव ढिकोली निवासी युवक अंकित पर लगाया गया है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम को महिला सिपाही की बरात गांव ढिकोली से आनी थी। इसी दौरान कथित रूप से अंकित ने महिला को उठाकर ले जाने का प्रयास किया। परिजन तुरंत थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।
एसएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला सिपाही को सकुशल बरामद करने के लिए दो विशेष टीमों का गठन किया और साथ ही स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को भी तैनात किया गया।
दोनों सिपाही हैं
सूत्रों के अनुसार, होने वाला दूल्हा भी मुजफ्फरनगर के थाने में कांस्टेबल के रूप में तैनात है। महिला सिपाही 2020 बैच की कांस्टेबल हैं। इस मामले से पुलिस महकमे में भी सतर्कता बढ़ गई है।
गोपनीयता और जांच
सुरक्षा कारणों से पुलिस ने मामले को गोपनीय रखा है ताकि अपहरणकर्ता को पकड़ने और महिला सिपाही को सुरक्षित छुड़ाने में किसी प्रकार की बाधा न आए।
सीओ की प्रतिक्रिया
मवाना के सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि महिला सिपाही और अंकित ढिकोली पूर्व परिचित हैं। महिला सिपाही 25 वर्ष की बालिग हैं और उन्होंने परिजनों को खुद फोन कर कहा कि वह अपनी मर्जी से जा रही हैं। इसके बावजूद परिजन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। दोनों की तलाश और घटना की जांच जारी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.