काशी में एयर शो के लिए पहुंचे PM मोदी, लोगों का किया अभिवादन, लगे ‘हर-हर महादेव’ के नारे

HIGHLIGHTS
- भदऊचुंगी के पास सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
- समर्थकों का उत्साह देखकर प्रधानमंत्री अपनी कार से बाहर निकले।
- लोगों ने ‘विश्वनाथ की नगरी में मोदी जी का स्वागत है’ के नारे लगाए।
काशी में आयोजित तीन दिवसीय एयर शो में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को सड़क मार्ग से नमो घाट पहुंचे। पुलिस लाइन से नमो घाट तक रास्ते में कई जगह लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। भदऊचुंगी के पास सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए मौजूद थे।
लोगों का उत्साह देखकर प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी कार रुकवाई और बाहर निकलकर हाथ हिलाते हुए उनका अभिवादन किया। प्रधानमंत्री को अपने बीच देखकर सड़क किनारे खड़े लोगों में खुशी का माहौल दिखाई दिया। इस दौरान लोगों ने ‘विश्वनाथ की नगरी में मोदी जी का स्वागत है’ और ‘हर-हर महादेव’ के नारे लगाकर उनका स्वागत किया।
प्रधानमंत्री ने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद थीं। सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों ने आवाज लगाकर प्रधानमंत्री से कहा कि रोड शो बहुत शानदार है।
करीब 12:45 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों का अभिवादन करते हुए एयर शो में शामिल होने के लिए नमो घाट की ओर रवाना हो गए। उनकी एक झलक पाने के लिए सड़क किनारे जुटे लोगों में खासा उत्साह नजर आया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.