महिला प्रीमियर लीग 2026 का शेड्यूल जारी, फाइनल पहली बार वीक-डे पर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के मेगा ऑक्शन के बाद अब टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार की खास बात यह है कि पहली बार WPL का एलिमिनेटर और फाइनल मैच छुट्टी के दिन नहीं बल्कि वीक-डे पर खेला जाएगा। एलिमिनेटर मुकाबला 3 फरवरी (मंगलवार) और फाइनल 5 फरवरी (गुरुवार) को आयोजित होगा।
स्थान और मैच टाइमिंग
इस सीजन के सभी मुकाबले सिर्फ नवी मुंबई और वडोदरा में होंगे। टूर्नामेंट का प्रारंभिक चरण नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा, जिसमें पहले दो डबल-हेडर मैच भी खेले जाएंगे। बाद में टूर्नामेंट का दूसरा हिस्सा वडोदरा में आयोजित होगा, जहाँ प्लेऑफ और फाइनल मैच होंगे।
22 मैच और दो डबल-हेडर
28 दिनों तक चलने वाले इस सीजन में कुल 22 मैच होंगे। दो डबल-हेडर मुकाबलों को छोड़कर सभी मैच शाम 7 बजे से खेलें जाएंगे।
WPL 2026 का पूरा कार्यक्रम (मुख्य मुकाबले)
-
9 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, नवी मुंबई
-
10 जनवरी: यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स, नवी मुंबई
-
10 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, नवी मुंबई
-
11 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स, नवी मुंबई
-
12 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियर्स, नवी मुंबई
-
13 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स, नवी मुंबई
-
14 जनवरी: यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, नवी मुंबई
-
15 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स, नवी मुंबई
-
16 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जायंट्स, नवी मुंबई
-
17 जनवरी: यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस, नवी मुंबई
-
17 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, नवी मुंबई
-
19 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, वडोदरा
-
20 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, वडोदरा
-
22 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स, वडोदरा
-
24 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स, वडोदरा
-
26 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस, वडोदरा
-
27 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, वडोदरा
-
29 जनवरी: यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, वडोदरा
-
30 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, वडोदरा
-
1 फरवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स, वडोदरा
-
3 फरवरी: एलिमिनेटर, वडोदरा
-
5 फरवरी: फाइनल, वडोदरा
BCCI की इस नई व्यवस्था और शेड्यूल के चलते फैंस को एक नया अनुभव मिलेगा, जबकि टूर्नामेंट के आयोजक उम्मीद कर रहे हैं कि वीक-डे में होने वाले फाइनल और एलिमिनेटर मैच दर्शकों और टीवी दर्शकों के लिए रोमांचक साबित होंगे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.