भारत में X और इंस्टाग्राम हुए डाउन, यूजर्स परेशान

गुरुवार, 5 फरवरी को भारत में लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) अचानक डाउन हो गया। शाम करीब 4 बजे अचानक एक्स वेबसाइट और एप में यूजर्स को तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। डाउन डिटेक्टर की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकतर शिकायतें वेबसाइट से संबंधित थीं, जबकि कुछ यूजर्स ने एप में भी समस्याओं की जानकारी दी।
डाउन डिटेक्टर के आंकड़ों के अनुसार, करीब 64% यूजर्स ने वेबसाइट में गड़बड़ी की रिपोर्ट की, 23% ने मोबाइल एप में समस्या बताई और 13% लोगों को लॉगइन/लॉगआउट में दिक्कतें आईं। भारत में सबसे ज्यादा रिपोर्ट्स दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बंगलूरू और चेन्नई से आईं। यूजर्स ने बताया कि पेज रिफ्रेश करते समय "Something went wrong. Try reloading" का मैसेज दिखाई दे रहा था।
इसी दिन सुबह इंस्टाग्राम भी कुछ समय के लिए डाउन रहा। खासकर कंप्यूटर और ब्राउजर यूजर्स को इसका ज्यादा असर देखने को मिला। डाउनडिटेक्टर के अनुसार, भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजे तक करीब 10,000 से अधिक यूजर्स ने इंस्टाग्राम की शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा (Meta) ने अभी तक कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया।
रिपोर्ट्स में कहा गया कि इंस्टाग्राम की समस्या मोबाइल एप और वेबसाइट दोनों पर देखने को मिली। ब्राउजर पर वेबसाइट पूरी तरह काम नहीं कर रही थी और कई यूजर्स ने स्क्रीनशॉट शेयर कर लॉगइन एरर और "सॉरी, समथिंग वेंट रॉन्ग" संदेश को दिखाया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.