iPhone 18 Pro Max खरीदने के लिए रात से लाइन में जुटे युवा, दिल्ली-मुंबई में दिखा उत्साह

HIGHLIGHTS
- साकेत के सेलेक्ट सिटीवॉक में Apple Store के बाहर भीड़।
- कुछ ग्राहक रात से ही कतार में इंतजार करते रहे।
- अजय ने 18 Pro Max 1TB की पहले ही बुकिंग की थी।
आईफोन 18 प्रो, प्रो मैक्स और डुओ की लॉन्चिंग के बाद से ही इसे खरीदने को लेकर युवाओं में उत्साह देखने को मिल रहा था। अब फोन को सबसे पहले खरीदने की चाहत में युवा साकेत मॉल के बाहर रात से ही कतार में बैठे नजर आए। लंबे इंतजार के बीच उनमें बेचैनी भी साफ दिखाई दी। दिल्ली के अलावा मुंबई में भी आईफोन खरीदने के लिए लोगों का ऐसा ही उत्साह देखने को मिल रहा है।
दिल्ली में अजय नाम के ग्राहक ने बताया कि वह आईफोन 18 प्रो मैक्स 1टीबी खरीदने आए हैं। उन्होंने फोन की पहले ही बुकिंग कर ली है और अब स्टोर के बाहर इंतजार कर रहे हैं। अजय ने कहा कि यहां काफी भीड़ है, लेकिन वह फोन सबसे पहले हासिल करना चाहते हैं। फिलहाल वह आईफोन 17 प्रो इस्तेमाल कर रहे हैं और देखना चाहते हैं कि 18 प्रो में कौन से नए फीचर्स दिए गए हैं।
आईफोन 18 प्रो, प्रो मैक्स और डुओ की बिक्री शुरू होने से पहले सुबह ही साकेत स्थित सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल के एपल स्टोर के बाहर लोगों की भीड़ जुटने लगी।
सूरज चौहान ने बताया कि YouTube पर ‘सूरज चौहान’ नाम से उनका एक चैनल है, जहां वह टेक रिव्यू करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें फोन में काफी दिलचस्पी है। पिछली बार उन्होंने आईफोन 17 प्रो खरीदा था और इस बार 18 प्रो मैक्स लेने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि बहुत से लोग फोन का इंतजार कर रहे हैं, इसलिए वह भी इंतजार कर रहे हैं। उनके मुताबिक फोन के कैमरे और क्वालिटी में सुधार की जरूरत है।
वहीं, मुंबई के ग्राहक हितेश पटेल ने बताया कि वह नासिक से आए हैं और रात 10 बजे से लाइन में लगे हुए हैं। उन्हें सुबह 8 बजे का पहला स्लॉट मिला है। इसके बाद उन्हें अपना प्रोडक्ट मिल जाएगा। हितेश ने कहा कि वह हर साल अपना मोबाइल बदलते हैं। फिलहाल उनके पास आईफोन 17 प्रो मैक्स है और अब वह आईफोन 18 प्रो मैक्स लेने जा रहे हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.