फरीदाबाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, ऑनर किलिंग का आरोप

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ क्षेत्र स्थित तिगांव थाना इलाके में एक 21 वर्षीय युवक की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान भिवाड़ी के सैदपुर गांव निवासी मोनू के रूप में हुई है।
परिजनों का आरोप है कि यह हत्या ‘इज्जत’ के नाम पर की गई है। उन्होंने लड़की के परिवार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। फिलहाल शव को बीके अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
प्रेम-प्रसंग से जुड़ा मामला
मृतक के चाचा नरेंद्र के अनुसार, मोनू के खिलाफ पहले भी एक FIR दर्ज कराई गई थी। यह शिकायत 19 अप्रैल को लड़की के परिवार की ओर से की गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि वह उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया था।
जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच रिश्ते की शुरुआत तब हुई जब लड़की अपने ननिहाल सैदपुर आती-जाती थी। इसी दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ीं, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गईं।
गंभीर हालत में मिला युवक
बताया जा रहा है कि मोनू 17 तारीख को घर से निकला था और 20 तारीख की सुबह वह लड़की के घर के बाहर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला। परिजनों का आरोप है कि उसे बुरी तरह पीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
पढ़ाई और खेल में होनहार था मोनू
मोनू हाल ही में 12वीं कक्षा में लगभग 70 प्रतिशत अंकों से पास हुआ था। वह खेलों में भी सक्रिय था और उसने स्कूल स्तर पर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लिया था। जिला स्तर पर उसके नाम कई पदक भी दर्ज थे। वह दो भाइयों में बड़ा था और उसके पिता भीम सिंह पेशे से चालक हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.