कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…

• बिहार सरकार ने जनजातीय समुदाय के छात्रों के लिए आठ जिलों में 19 नए छात्रावास बनाने की योजना को मंजूरी दी है, जिस पर 60.42 करोड़ रुपये खर्च होंगे। • यह परियोजना केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त भागीदारी से प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान के तहत लागू की जा रही है। • प्रत्येक छात्रावास में 100 विद्यार्थियों के रहने की सुविधा होगी, जिससे 15 से 18 वर्ष के छात्रों को बेहतर शिक्षा और आवासीय वातावरण मिलेगा।

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने 5 जुलाई को अपना 30वां स्थापना दिवस मनाया, इस मौके पर लालू प्रसाद यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता के नाम संदेश जारी किया। लालू यादव ने RJD के तीन दशक के सफर को सामाजिक न्याय, संघर्ष और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक बताया और कार्यकर्ताओं की भूमिका की सराहना की। अपने संदेश में उन्होंने मौजूदा राजनीतिक हालात पर चिंता जताते हुए कार्यकर्ताओं से सामाजिक न्याय की लड़ाई को और मजबूती से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

पटना/समस्तीपुर। बिहार में निर्माणाधीन बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शनिवार को गंगा नदी पर बन रहे बख्तियारपुर-ताजपुर सेतु परियोजना में निर्माण कार्य के दौरान एक हिस्सा अचानक ढह गया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसे में कई मजदूर घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब पुल के एक हिस्से पर तकनीकी कार्य चल रहा था। इसी दौरान निर्माणाधीन ढांचे का एक भाग अचानक गिर पड़ा। हादसे की सूचना मिलते ही स्थान…

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी देने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में एक युवक कथित तौर पर हाथ में पिस्तौल जैसी वस्तु लहराते हुए मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक और धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल करता नजर आ रहा है। मामला सामने आने के बाद पटना पुलिस की साइबर सेल तुरंत सक्रिय हो गई और इस संबंध में साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। यह केस साइबर थाना में तैनात पुलिस अधिकारी के लिखित बयान के आधार पर दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, वा…

पटना। भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। मामले ने अब राजनीतिक और सामाजिक रंग भी पकड़ लिया है। भरत तिवारी की तेरहवीं के मौके पर उनके समर्थकों और परिजनों ने इस प्रकरण को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने की घोषणा की है। वीर शहीद भरत तिवारी न्याय संघर्ष मोर्चा के संयोजक पंकज त्रिपाठी, क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. अनिल कुमार सिंह और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अनिल मिश्रा ने संयुक्त प्रेस वार्ता में बताया कि इस मामले के विरोध में 17 जुलाई…

बिहार। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में 17 जून को हुए कथित एनकाउंटर मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद पूरे घटनाक्रम पर सवाल उठने लगे हैं। रिपोर्ट और पुलिस की प्राथमिकी में दर्ज विवरण में अंतर पाए जाने से जांच की दिशा पर भी चर्चा तेज हो गई है। फायरिंग को लेकर FIR और रिपोर्ट में अंतर प्राथमिकी के अनुसार एसटीएफ जवानों ने आत्मरक्षा में चार राउंड फायरिंग की थी, जिसमें भरत भूषण तिवारी को गोली लगी। वहीं तत्कालीन थानाध्यक्ष राजेश मालाकार द्वारा भी एक राउंड फायरिंग किए…

पटना। चर्चित कोचिंग विवाद मामले में यूट्यूबर और शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर शुक्रवार को अदालत में सुनवाई पूरी नहीं हो सकी। जिला एवं सत्र न्यायालय ने अब इस मामले की अगली सुनवाई 30 जून को तय की है। तब तक उनकी गिरफ्तारी या किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई पर अंतरिम रोक जारी रहेगी। 30 जून को होगा अंतिम फैसला सुनवाई के दौरान पुलिस ने अदालत में अपडेटेड केस डायरी पेश कर दी, जिसे पिछली तारीख पर न्यायालय ने तलब किया था। अब इसी केस डायरी के आधार पर 30 जून को अग्रिम जमानत याचिका…