कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…

मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को पैसों के पुराने विवाद ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया। बघरा पुलिस चौकी के बाहर दो परिवारों की महिलाओं के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। दोनों पक्षों की महिलाएं बीच सड़क पर एक-दूसरे से भिड़ गईं और बाल पकड़कर मारपीट करने लगीं। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया। जानकारी के अनुसार, सैदपुरा खुर्द निवासी छोटू उर्फ सचिन और धर्मा पक्ष के लोग करीब दो साल पहले कर्नाटक में एक कोल्हू पर काम कर…







शाहजहांपुर। जिले के कालीबाड़ी मंदिर में गुरुवार को एक युवक ने धार्मिक अनुष्ठान के बाद सनातन धर्म अपना लिया। तिलहर निवासी फैज ने विधि-विधान से हुए शुद्धिकरण और पूजा-अर्चना के बाद अपनी नई पहचान के रूप में सोनू चौहान नाम ग्रहण किया। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन किया गया, जिसमें आहुतियां दी गईं। इसके बाद गंगाजल से शुद्धिकरण की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने युवक का नया नामकरण करते हुए उसे सोनू चौहान नाम दिया। बाद में उसने मां काली के समक्ष मत्थ…


मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट में चल रहे धरने के दौरान उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस हो गई। धरने पर बैठी महिलाओं के बीच पहुंचीं कांग्रेस नेत्री रीना शर्मा को पुलिस ने वहां से हटने के लिए कहा, जिसके बाद स्थिति गरमा गई। नौचंदी थाना प्रभारी अनूप सिंह ने कांग्रेस नेत्री से कहा कि धरना केवल प्रभावित लोगों तक सीमित रहना चाहिए और इसे राजनीतिक गतिविधि का रूप नहीं दिया जाना चाहिए। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक कहासुनी होती रही। धर…

मुजफ्फरनगर में गर्मी ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया, जब दोपहर में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। दिन के समय चिलचिलाती धूप और लू के कारण सड़कें लगभग खाली नजर आईं। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग खुद को धूप से बचाने के लिए रूमाल, मास्क, टोपी और छतरियों का सहारा लेते दिखे। गर्म हवाओं के चल…

नई दिल्ली। संसद में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर चल रही बहस के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी महिला आरक्षण के सिद्धांत के खिलाफ नहीं है, लेकिन जिस तरीके और जल्दबाजी में इसे लाया जा रहा है, उस पर आपत्ति है। अखिलेश यादव ने कहा कि यदि देश में जातीय जनगणना कराई जाती है तो आरक्षण को लेकर नई मांगें सामने आएंगी और सरकार इसी से बचना चाहती है। उन्होंने यह भी कहा कि देश में सिर्फ आरक्षण ही नहीं, बल्कि…