कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…

सरकारी दस्तावेजों में एक अजीबोगरीब गलती सामने आई है, जिसमें एक महिला की उम्र उसके ही बेटे से एक वर्ष कम दर्ज हो गई है। इस त्रुटि को ठीक कराने के लिए परिवार पिछले दो साल से अलग-अलग सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकल सका है। मामला लखनऊ के बंथरा हरौनी क्षेत्र का है, जहां निवासी नीता की वास्तविक उम्र करीब 60 वर्ष बताई जाती है। हालांकि उनके आधार कार्ड में जन्मतिथि 1 जनवरी 1995 दर्ज है, जबकि उनके बेटे शैलेंद्र की जन्मतिथि 1 जनवरी 1996 अंकित है। इसी गड़बड़ी के कारण…


मथुरा में यमुना नदी में हुए नाव हादसे के बाद लापता श्रद्धालुओं की तलाश लगातार जारी है। पैंटून पुल के पीपे से टकराकर पलटी मोटरबोट में सवार सात श्रद्धालुओं का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। देर रात तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे से एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें एक बार फिर सर्च अभियान में जुट गईं। सुबह से ही लगभग 20 मोटरबोटों के साथ गोताखोर यमुना के करीब 10 किलोमीटर के दायरे में तलाशी अभियान चला रहे हैं, लेकिन अब तक किसी का पता नहीं चल सका है। प्रशासन की ओर से फ…




लखनऊ स्थित हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ परिसर में शुक्रवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला अपने छोटे बच्चे के साथ पांचवीं मंजिल की छत पर चढ़ गई और नीचे कूदने की धमकी देने लगी। करीब एक घंटे तक चले संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सीआरपीएफ और पुलिस की टीम ने सूझबूझ दिखाते हुए दोनों को सुरक्षित नीचे उतार लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम लगभग 4 बजे एडवोकेट चैंबर के सी-ब्लॉक की छत पर अचानक एक महिला दिखाई दी, जो अपने बच्चे को गोद में लिए हुई थी। वह बार-बार नीचे कूदने की बात कह रही थी, जिससे वहां…

मुजफ्फरनगर: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बागपत निवासी मर्चेंट नेवी कर्मी मोहन कश्यप (24) की मौत हो गई, जबकि उनकी माता गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मोहन को मृत घोषित कर दिया। घायल मां को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, बागपत जिले के इदरीशपुर गांव निवासी मोहन कश्यप ईरान में मर्चेंट नेवी में तैनात थे और वर्तमान में छुट्टी पर घर आए हुए थे। शुक्रवार को व…