कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…

बिहार की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है, जहां शिवचंद्र राम ने राष्ट्रीय जनता दल को झटका देते हुए अपने सभी संगठनात्मक पदों से इस्तीफा दे दिया है। वे पार्टी के एससी-एसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर कार्यरत थे। सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय जनता दल द्वारा एमएलसी पद न दिए जाने से वे काफी असंतुष्ट चल रहे थे। इसी नाराजगी के बीच उन्होंने यह कदम उठाया और पार्टी नेतृत्व पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। पार्टी में अपने योगदान का किया उल्लेख शिवचंद्र राम ने कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन क…

बिहार। सारण में वाराणसी-छपरा रेलखंड पर शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक डीएमयू ट्रेन और खड़ी बस के बीच टक्कर हो गई। यह घटना गौतम स्थान और रिविलगंज घाट स्टेशन के बीच स्थित गोरिया छपरा श्मशान घाट के पास हुई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त बस में कोई यात्री मौजूद नहीं था, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। हालांकि टक्कर से बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के मुताबिक, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव से ग्रामीण एक शव के अंतिम संस्कार के लिए गोरिया छपरा श्मशान घाट पहुंचे थ…

पटना। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा व्यवस्था में किए गए संशोधन को लेकर राज्य की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। एक तरफ राबड़ी देवी अपने सरकारी आवास (10 सर्कुलर रोड) को खाली करने के मुद्दे पर सरकार से असहमति जता रही हैं, वहीं शनिवार को उन्होंने अचानक अपने आवास पर तैनात सभी सुरक्षा कर्मियों को वापस भेज दिया। आवास के बाहर नहीं दिखी सुरक्षा, बढ़ी चर्चा शनिवार सुबह 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी देवी के आवास के बाहर सुरक्षा कर्मियों की अनुपस्थि…