उत्तर प्रदेश
शिकोहाबाद की एसएमवीडी टायर फैक्टरी में भीषण आग, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार

HIGHLIGHTS
- आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
- फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने का काम शुरू किया।
- आग की लपटें काफी ऊंचाई तक उठती दिखाई दीं।
शिकोहाबाद। नौशहरा क्षेत्र के उरमुरा किरार स्थित एसएमवीडी टायर फैक्टरी में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और फैक्टरी से ऊंची लपटें उठने लगीं। इस दौरान आसमान में काले धुएं का घना गुबार दिखाई देने लगा।
घटना रविवार दोपहर करीब ढाई बजे की बताई गई है। फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए।
आग लगने की वजह और इससे हुए नुकसान की अभी जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम घटना से जुड़ी जानकारी जुटाने में लगी है। मौके पर एसडीएम राजेश शुक्ला, सीओ जयविन्द गुप्ता, इंस्पेक्टर अनुज राणा समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.