आईआईटी दिल्ली के पीएचडी छात्र ने एम्स में तोड़ा दम, गंभीर बीमारी से था परेशान

HIGHLIGHTS
- मनीष आनंद मूल रूप से बिहार के पूर्णिया का रहने वाला था।
- वह आईआईटी दिल्ली से पीएचडी कर रहा था।
- मनीष किडनी और लीवर की गंभीर बीमारी से जूझ रहा था।
दिल्ली में आईआईटी से पीएचडी कर रहे छात्र मनीष आनंद की इलाज के दौरान मौत हो गई। मनीष मूल रूप से बिहार के पूर्णिया का रहने वाला था और आईआईटी दिल्ली में पीएचडी कर रहा था। जानकारी के मुताबिक, मनीष किडनी और लीवर की गंभीर बीमारी से पीड़ित था और उसका इलाज चल रहा था।
बताया जा रहा है कि बीमारी के चलते मनीष काफी परेशान था। करीब दो महीने पहले उसने दक्षिण दिल्ली के मुनिरका स्थित अपने कमरे के बाथरूम में खुद को बंद कर लिया था। इस दौरान उसने खुद को गंभीर चोट पहुंचाई थी। घटना के बाद उसे इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया था।
एम्स में मनीष का उपचार चल रहा था। हालांकि, रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मनीष का बड़ा भाई 2025 बैच का आईएफएस अधिकारी है।
इस मामले में किशनगढ़ थाना पुलिस का कहना है कि छात्र की मौत को लेकर परिजनों की ओर से अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.