कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…

दोपहर करीब 2:15 बजे मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की। घटना के समय जवान एक नाके पर तैनात थे। घायल जवानों को इलाज के लिए अनंतनाग जिले के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

भारतीय वायुसेना के IL-76MD विमान ने लद्दाख के न्योमा एयरबेस पर सफल लैंडिंग की। वायुसेना के अनुसार, यह इस विमान की दुनिया में अब तक की सबसे ऊंची लैंडिंग है। न्योमा एयरबेस समुद्र तल से करीब 13,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।

फारूक अब्दुल्ला ने नेशनल कॉन्फ्रेंस में फूट की खबरों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है। विधायकों ने अपनी शिकायतें मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पार्टी नेतृत्व के सामने रखी हैं।

आगा सैयद रुहुल्ला मेहदी का लोकसभा से इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। लोकसभा अध्यक्ष ने 3 नवंबर 2026 से उनका त्यागपत्र मंजूर किया। लोकसभा सचिवालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।

पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर के रावलाकोट में गुरुवार तड़के हिंसक झड़प हुई। पाकिस्तानी सेना मुख्य बस टर्मिनल से संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी के प्रदर्शनकारियों को हटाने पहुंची थी। गोलीबारी में पांच प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

लद्दाख में बुधवार, 4 नवंबर को भारतीय सेना के वाहन के साथ दर्दनाक हादसा हुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग-01 पर नामिका ला दर्रे के पास सेना का भारी वाहन गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना में वाहन चालक और सह-चालक समेत दो जवान बलिदान हो गए।

उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को एक्स पर कुछ तस्वीरें साझा कीं। पोस्ट में उन्होंने पत्रकार निधि राजदान को टैग किया। तस्वीरों में दोनों पारंपरिक परिधानों में साथ दिखाई दे रहे हैं।

बैठक श्रीनगर एयरपोर्ट के पास हुमहामा में पूर्व मंत्री कैसर जमशेद लोन के आवास पर हुई। विधायकों ने जून में डाचीगाम में हुई पार्टी बैठक के फैसलों को लागू करने की मांग की। प्रस्तावों पर चर्चा के लिए विधायक नजीर गुरेजी की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई।

संगठनों ने शराब नीति पूरी तरह वापस लेने और लद्दाख को शराबमुक्त घोषित करने की मांग रखी थी। प्रशासन के गृह विभाग ने 29 अक्तूबर को मांगों को सैद्धांतिक मंजूरी देने संबंधी पत्र जारी किया। विशेष सचिव ताशी डोलमा ने एक सप्ताह में समझौते को अंतिम रूप देने की बात कही।

शोपियां पुलिस स्टेशन में FIR नंबर 231/2026 दर्ज की गई है। जांच में विभिन्न पेमेंट प्लेटफॉर्म से हुए संदिग्ध ऑनलाइन लेन-देन सामने आए। आरोपियों के तार अलग-अलग जेलों में बंद आतंकियों और उनके सहयोगियों से जुड़े बताए गए हैं।

बाना चक गांव में सैन्य वर्दी का कुछ हिस्सा जला हुआ मिला। मौके से जूते और सेना का पिट्ठू बैग भी बरामद हुआ। हीरा नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लद्दाख प्रशासन ने शराब नीति को लेकर लगाए गए आरोपों को खारिज किया। नई आबकारी नीति 26 अगस्त 2026 को वापस ले ली गई थी। प्रशासन के अनुसार, लद्दाख में फिलहाल केवल एक शराब की दुकान संचालित है।

तलाशी अभियान के दौरान कंडी क्षेत्र के डोबा गली में हुई बरामदगी। मौके से तीन हथगोले और यूबीजीएल के चार गोले मिले। एके राइफल की दो मैगजीन और एक बायोनेट भी बरामद।

केंद्र के जरिए क्षेत्र की पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों को संरक्षित करने पर जोर दिया जाएगा। युवाओं को स्थानीय संस्कृति और अपनी जड़ों से जुड़े रहने में मदद मिलेगी। तेजी से बदलती तकनीक के बीच सांस्कृतिक पहचान बनाए रखने की जरूरत बताई गई।

शपथ ग्रहण समारोह श्रीनगर के लोक भवन ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने चार नेताओं को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल के पुनर्गठन से पहले पिछली कैबिनेट के पांच मंत्रियों ने इस्तीफे सौंपे थे।