लोड हो रहा है…
कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…




मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में रियल एस्टेट कंपनी आम्रपाली समूह की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कार्रवाई करते हुए समूह से जुड़ी करीब 99.26 करोड़ रुपये की संपत्तियों को कुर्क किया है। ये संपत्तियां कोलकाता, फरीदाबाद और मुंबई में स्थित हैं। ईडी अब तक इस मामले में कुल लगभग 300 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर चुका है। ईडी के अनुसार, कुर्क की गई संपत्तियों में मौर्या उद्योग लिमिटेड का कार्यालय परिसर और फैक्ट्री की भूमि शामिल है। यह कंपनी सुरेका समूह की इकाइयों में गिनी जाती है,…