कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराध और ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए ई-जीरो एफआईआर व्यवस्था को प्रभावी तरीके से लागू करने के निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री ने 52वीं प्रगति (PRAGATI) बैठक की अध्यक्षता करते हुए डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि इस प्रणाली के क्रियान्वयन को लेकर सभी राज्यों के मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों (DGP) के साथ समन्वय स्थापित किया जाए, त…

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और एनसीआर में बुधवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली, जिसके बाद कई इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई। दिनभर उमस और गर्मी से परेशान लोगों को बारिश के बाद काफी राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया था। हालांकि, तेज बारिश के चलते कई जगहों पर जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली। कुछ प्रमुख सड़कों पर पानी भर जाने से यातायात प्रभावित हुआ और वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो गई। कई इलाकों में लंबा ट्रैफिक जाम लग गया, जिससे लोगों को परेशानी क…

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार दोपहर मौसम ने अचानक बड़ा बदलाव दिखाया। राजधानी दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद के कई इलाकों में तेज धूल भरी आंधी चलने से जनजीवन प्रभावित हो गया। धूल के कारण दृश्यता काफी कम हो गई और लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।तेज हवाओं और धूल के साथ आसमान में घने बादल छा गए, जिससे मौसम में हल्की ठंडक महसूस की गई। दिल्ली के कई हिस्सों में आंधी के बाद झमाझम बारिश भी हुई, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिली। वहीं गुरुग्राम और नोएडा में 70 से 80 किलोमीटर प्र…


दिल्ली के अशोक विहार इलाके में एक गंभीर सड़क हादसे में बिना ड्राइविंग लाइसेंस कार चला रही 19 वर्षीय युवती ने दिल्ली पुलिस के एक सिपाही को टक्कर मार दी और फिर उसके दोनों पैरों पर कार चढ़ा दी। हादसे में सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल सिपाही की पहचान नांगलोई निवासी 28 वर्षीय जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है, जो दिल्ली पुलिस में तैनात हैं और अशोक विहार थाने में ड्यूटी पर कार्यरत थे। घटना के समय वह एक काम निपटाने के बाद बाइक से थाने की ओर लौट रहे थे…

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मानसून के आगमन से पहले लोक निर्माण विभाग (PWD) की तैयारियों को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। बरसाती नालों की सफाई और उनसे निकाली गई गाद के निस्तारण में लापरवाही को लेकर विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। 24 घंटे का नियम, जमीनी हकीकत अलग मानसून को देखते हुए विभाग की ओर से निर्देश दिए गए थे कि नालों से निकाली गई गाद को 24 घंटे के भीतर मौके से हटा दिया जाए। हालांकि, कई इलाकों में स्थिति इसके उलट नजर आ रही है। राजधानी के विभिन्न हिस्सों में गाद…

