कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।

सरकारी दस्तावेजों में एक अजीबोगरीब गलती सामने आई है, जिसमें एक महिला की उम्र उसके ही बेटे से एक वर्ष कम दर्ज हो गई है। इस त्रुटि को ठीक कराने के लिए परिवार पिछले दो साल से अलग-अलग सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकल सका है। मामला लखनऊ के बंथरा हरौनी क्षेत्र का है, जहां निवासी नीता की वास्तविक उम्र करीब 60 वर्ष बताई जाती है। हालांकि उनके आधार कार्ड में जन्मतिथि 1 जनवरी 1995 दर्ज है, जबकि उनके बेटे शैलेंद्र की जन्मतिथि 1 जनवरी 1996 अंकित है। इसी गड़बड़ी के कारण…


नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। शनिवार (11 अप्रैल 2026) को सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2026 का ड्राफ्ट जारी किया, जिसका उद्देश्य ई-मोबिलिटी को तेज करना और शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार लाना है। यह नीति 2026 से 2030 तक लागू रहेगी और इसके तहत इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए एक मजबूत इकोसिस्टम तैयार करने पर जोर दिया गया है। सरकार का कहना है कि यह पॉलिसी…

मथुरा में यमुना नदी में हुए नाव हादसे के बाद लापता श्रद्धालुओं की तलाश लगातार जारी है। पैंटून पुल के पीपे से टकराकर पलटी मोटरबोट में सवार सात श्रद्धालुओं का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। देर रात तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे से एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें एक बार फिर सर्च अभियान में जुट गईं। सुबह से ही लगभग 20 मोटरबोटों के साथ गोताखोर यमुना के करीब 10 किलोमीटर के दायरे में तलाशी अभियान चला रहे हैं, लेकिन अब तक किसी का पता नहीं चल सका है। प्रशासन की ओर से फ…




चारधाम यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए इस बार आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) को भी सुरक्षा व्यवस्था में शामिल किया जाएगा। यात्रा मार्गों और धाम परिसरों में आने वाले यूट्यूबर और ब्लॉगर्स की गतिविधियों पर भी पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक (DGP) दीपम सेठ ने अधिकारियों को सभी एसओपी का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। यात्रा से पहले तैयारियों की समीक्षा और निरीक्षण के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती की गई है। इसमें दो एडीजी और चार आईजी स्तर के अधिकार…
