कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…


नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जब सोमवार को चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराने पहुंचीं, तो वहां मौजूद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों से सवाल किया कि जहां-जहां वह जा रही हैं या ठहर रही हैं, वहां इतनी सख्त सुरक्षा क्यों लगाई गई है। इस पर दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी (क्राइम ब्रांच) देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि ममता बनर्जी को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है। इसी कारण निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत दिल्ली मे…



नई दिल्ली। केंद्रीय बजट के बाद संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान सोमवार को लोकसभा का माहौल अचानक गरमा गया। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चर्चा से हटकर पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की एक अप्रकाशित किताब का हवाला देते हुए भारत-चीन संबंधों पर सवाल खड़े कर दिए। इस पर सत्ता पक्ष ने कड़ी आपत्ति जताई और सदन में भारी शोर-शराबा शुरू हो गया। राहुल गांधी की टिप्पणी पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी, जबकि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उन्हें विषय से भटकने पर टोका।…


नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस बार केंद्र सरकार ने विकास कार्यों के लिए खर्च में बढ़ोतरी की है, जिसके लिए उन्होंने सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार केंद्र के साथ मिलकर काम करेगी। सीएम गुप्ता ने बजट को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि दिल्ली को इस बार 1,348 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। इस राशि का उपयोग शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर, जल आपूर्ति और अन्य जरूरी बुनियादी सेवाओं को बेहतर बन…




