कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।




भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस विभाग के भीतर एक संवेदनशील विवाद सामने आया है। सूखीसेवनिया थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर कैलाश चंद्र यादव ने भोपाल देहात के पुलिस अधीक्षक रामशरण प्रजापति पर मानसिक उत्पीड़न और अपमानजनक व्यवहार के आरोप लगाए हैं। एसआई ने वरिष्ठ अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा है कि यदि उन्हें राहत नहीं मिली तो वे कोई कठोर कदम उठाने को मजबूर हो सकते हैं। अपमान और अभद्र भाषा का आरोप एसआई यादव ने भोपाल देहात के आईजी को दिए गए लिखित आवेदन में बताया कि उन्हें…

चंडीगढ़: हरियाणा में इस वर्ष विधानसभा का बजट सत्र सामान्य से पहले शुरू होने जा रहा है। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में निर्णय लिया गया है कि सत्र की शुरुआत 20 फरवरी से की जाएगी। सत्र की कुल अवधि को लेकर अंतिम फैसला विधानसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी करेगी, हालांकि अनुमान है कि इसमें करीब 14 बैठकें (सीटिंग) होंगी। वित्त विभाग का प्रभार संभाल रहे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 का अपना दूसरा बजट संभवतः 27 फरवरी को पेश करेंगे। 20 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ सत्र का औप…

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जब सोमवार को चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराने पहुंचीं, तो वहां मौजूद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों से सवाल किया कि जहां-जहां वह जा रही हैं या ठहर रही हैं, वहां इतनी सख्त सुरक्षा क्यों लगाई गई है। इस पर दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी (क्राइम ब्रांच) देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि ममता बनर्जी को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है। इसी कारण निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत दिल्ली मे…