दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए। घटना के बाद टीम के फिजियो तुरंत मैदान पर पहुंचे और उनकी स्थिति का आकलन किया। शुरुआती जांच के बाद उन्हें आगे की मेडिकल जांच के लिए एंबुलेंस से मैदान से बाहर ले जाया गया।

जानकारी के मुताबिक, चोट लगने के बाद एनगिडी कुछ समय तक मैदान पर ही मौजूद रहे और डॉक्टर से बातचीत भी करते नजर आए। हालांकि उनकी चोट को लेकर शुरुआती संकेत ज्यादा गंभीर बताए जा रहे हैं।

इस दौरान पंजाब किंग्स के कोच रिकी पोंटिंग भी मौके पर पहुंचे और स्थिति पर नजर रखी। फिलहाल एनगिडी की चोट को लेकर टीम की ओर से आधिकारिक अपडेट का इंतजार किया जा रहा है।