बेगूसराय में तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने एक 5 वर्षीय मासूम बच्चे को कुचल दिया, जिसमें उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौत से नाराज लोगों ने सड़क जामकर जमकर हंगामा शुरू कर दिया है। इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के हेमरा चौक के समीप की है।

भड़के लोगों ने किया सड़क जाम 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि मासूम बच्चा सड़क पार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उस मासूम बच्चे को कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मौत से गुस्साए लोगों ने हेमरा चौक को जामकर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। लोगों का आरोप है कि जिला प्रशासन की लापरवाही के कारण यह घटना हुई है। उनका कहना है कि यह भीड़ का इलाका है। शाम के वक्त यहां बहुत भीड़ रहती है लेकिन इसके बावजूद वाहन की रफ़्तार काफी तेज होती है, जिसपर यातायात पुलिस का कोई लगाम नहीं रहता है।