चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी की वजह से पटनावासियों का बुरा हाल है। राजधानी मुख्य मार्गों पर सन्नाटा पसरा है। लोग अपने घरों में बंद हैं। इसी बीच बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री और लालू प्रसाद के बड़े तेज प्रताप याव एक बार फिर चर्चा में आ गए। तेज प्रताप अचानक बुधवार दोपहर पटना ZOO पहुंच गए। यहां उन्होंने औचक निरीक्षण किया। इसके बाद ZOO के अधिकारियों से बातचीत की। फिर कहा कि जहां भी नजर जाए हर कोई गर्मी से बेहाल है। फूल पत्ते मुरझाए और जानवरों का जीना भी मुहाल है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए आज पटना जू का औचक निरीक्षण करने का काम किया गया है। इस दौरान पशु-पक्षियों को गर्मी में मिलने वाली सुविधाओं का भी जायजा लिया। पटना ZOO के अधिकारियों को पशु-पक्षियों की अच्छी तरह से देखभाल का निर्देश दिया गया है।
जब चिपैंजी ने केला वापस फेंकना शुरू कर दिया...
दरअसल इसी साल फरवरी माह में मंत्री तेज प्रताप पटना ZOO पहुंचे थे। वहां अलग-अलग केज में जाकर अधिकारियों से जानवरों के बारे में जानकारी ली। इसी दौरान वह चिंपैंजी के केज में पहुंचे। यहां उन्होंने चिंपैंजी को केला खाने के उद्देश्य से उसकी ओर केला फेंका। चिंपैंजी ने केला खाने की बजाय उसे तेज प्रताप की तरफ फेंकना शुरू कर दिया। इसके बाद बाद तेज प्रताप यादव ने केला देना छोड़ दिया।
25 मई को फेमस एक्ट्रेस के स्टैच्यू के साथ दिखे थे
इससे पहले 25 मई को तेज प्रताप यादव चर्चा में आए थे। उस वक्त उनके चर्चा में रहने का कारण बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस काजोल बनी थीं। भगवान श्री कृष्ण के भक्त तेज प्रताप यादव ने इस फेमस एक्ट्रेस के स्टैच्यू के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसमें तेज प्रताप स्टैच्यू की कमर पर हाथ रखकर फोटो क्लिक कराते हुए दिखे थे। इसके बाद कुछ लोग उन्हें ट्रोल करने लगे रहे तो समर्थक तेज प्रताप को सेलिब्रेटी कह रहे थे।