राष्ट्रिय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य लोक सभा का चुनाव हारने के बाद वापस सिंगापुर लौट गई, लेकिन सोशल मीडिया पर वह हमेशा नजर आती हैं। सोशल मीडिया से वह लगातार सत्ता पक्ष के नेताओं पर हमलावर होती नजर आती रहती हैं। ऐसे में रोहिणी आचार्य ने अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर निशाना साधा है। उन्हें एक नया नाम (गिद्धराज जी) देते हुए पुरानी बात याद दिलाने की कोशिश की है।

सोशल मीडिया पर क्या लिखा रोहिणी आचार्य ने
रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि बेचैन - बेगैरत आत्मा गिद्धराज जी आज दूसरों को ' किसी ' के नाम का लॉकेट पहनने की नसीहत दे रहे हैं ..  मगर ऐसा कहते हुए वो ये भूल रहे हैं कि " वर्त्तमान में 'जिसके' नाम का सिन्दूर लगाए , गले में मंगलसूत्र डाले वो व् उनकी मंडली वाले तमाम लोग घूम रहे हैं , दिल्ली व् बिहार की सत्ता जाने के खौफ से 'जिसका' जयकारा लगाने व् ' जिसके' प्रति अपने को समर्पित दिखने को वो विवश हैं , ' उसी ' को 'व्याकुल आत्मा' भी इन्होंने ( गिद्धराज जी ने) ही बताया था और इनके आका ने तो ' व्याकुल - आत्मा ' के डीएनए में ही खोट बता दिया था "

दोहरापन तो देखिए गिद्धराज जी का 'जिसे' खुद व्याकुल - आत्मा बताया , 'जिसके' डीएनए में खोट की बात पर अपनी मौन - सहमति दी , आज उसी की नजर - ए - इनायत हासिल करने के लिए 'उसे' रश्क -  ए - कमर बताने में भी नहीं शरमा रहे हैं और खोखली नसीहत दूसरों को दे रहे हैं ..