बिहार के मुख्य नीतीश कुमार बाढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने कई योजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ के बेलछी में 20.45 करोड़ की लागत से नवनिर्मित प्रखंड और अंचल भवन का उद्घाटन किया है। उन्होंने फिर निर्माणधीन मोकामा विधानसभा क्षेत्र में बन रहे 6 लेन सड़क और गंगा ब्रिज पर बन रहे 2 लेन रेलवे लाइन का भी जायजा लिया। इसके अलावा सीएम नीतीश मेगा कंपनी में उस परियोजना का भी निरीक्षण किया, जिसके माध्यम से पानी गया के फल्गु नदी में जाता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मरांची के नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और प्रथम वर्गीय पशु अस्पताल का भी शिलान्यास किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ ललन सिंह और अनंत सिंह भी मौजूद थे।