रायपुर। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर एनडीए उम्मीदवार और संयुक्त विपक्ष उम्मीदवार अपने-अपने लिए समर्थन जुटाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू को जबकि यशवंत सिन्हा को विपक्ष ने अपना संयुक्त उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में दोनों नेता लगातार राज्यों का दौरा कर वहां की सरकारों और विपक्षी पार्टियों से राष्ट्रपति चुनाव के लिए समर्थन मांग रहे हैं। इसी बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को नसीहत दी।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा अगर अपने अंतरआत्मा की आवाज़ की सुने तो उन्हें अपने अंदर की आवाज़ को सुनकर अपने पुराने साथी (यशवंत सिन्हा) का समर्थन करना चाहिए। इसी बीच महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी गठबंधन में शामिल शिवसेना ने बड़ा झटका दे दिया है। दरअसल, शिवसेना ने ऐलान किया है कि राष्ट्रपति चुनाव में वो द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी।

आपको बता दें कि शिवसेना आंतरिक कलह से जूझ रही है और इसी वजह से महाविकास अघाड़ी सरकार भी गिर गई। जिसके बाद एकनाथ शिंदे ने भाजपा के साथ मिलकर नई सरकार का गठन किया और अब शिवसेना ने तमाम जनप्रतिनिधियों को अपने पाले में करने की कोशिशों में जुटे हुए हैं।

देश ने देखा खामोश राष्ट्रपति !

विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने सोमवार को कहा था कि पिछले पांच साल में देश ने एक खामोश राष्ट्रपति देखा। यशवंत सिन्हा ने कहा था कि वह नहीं जानते कि इन चुनावों के बाद उनका क्या हश्र होगा, लेकिन अगर वह राष्ट्रपति चुने गए, तो ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) जैसी सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग रुक जाएगा।

https://twitter.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1546803833875349504?s=20&t=lUoHORUYRKKvPql1DfL3Mg