दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री से मिले सीएम विष्णु देव साय, विकास कार्यों पर हुई चर्चा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान राज्य में माओवाद के खिलाफ चल रहे अभियानों की प्रगति और बस्तर अंचल में चल रहे विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री साय ने गृहमंत्री को अवगत कराया कि केंद्र सरकार के सहयोग और राज्य सरकार की नई रणनीति से नक्सल विरोधी मुहिम अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि बीते डेढ़ वर्षों में संचालित सघन अभियानों के सकारात्मक नतीजे सामने आए हैं, जिसमें अब तक 1,428 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं। यह संख्या पिछले पांच वर्षों की तुलना में काफी अधिक है और यह अभियान की सफलता का संकेत है।

मुख्यमंत्री ने बस्तर क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं की जानकारी भी दी और केंद्र सरकार द्वारा निरंतर मिल रहे सहयोग के लिए आभार जताया। बैठक के दौरान राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति और सुरक्षा बलों की तैनाती जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here