नई दिल्ली। दिल्ली की भाजपा सरकार ने शुक्रवार को अपने पहले साल का कार्यकाल पूरा किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ मिलकर सरकार की उपलब्धियों और आने वाले समय की योजनाओं का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सरकार वादों की नहीं बल्कि काम की सरकार है। उन्होंने बताया कि पिछले एक वर्ष में दिल्ली को ठहराव और स्थिरता की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया।

स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण में कामयाबियां

  • आयुष्मान योजना के तहत 10 लाख लोगों को हेल्थ कवर प्रदान किया गया।

  • पिछले एक वर्ष में 7 लाख लोग योजना में पंजीकृत हुए, और 30,000 से अधिक लोगों ने लाभ प्राप्त किया।

  • गरीब और मजदूरों के लिए 70 अटल कैंटीन शुरू की गईं, जहाँ केवल 5 रुपये में भोजन उपलब्ध है।

  • झुग्गीवासियों के लिए 700 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया, जिससे मूलभूत सुविधाएँ जैसे नाली, पार्क और शौचालय उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

  • 3 लाख पानी बिल माफ किए गए और स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए 370 आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाए गए। सरकार का लक्ष्य 1,100 आरोग्य मंदिर स्थापित करना है।

  • हिम्स के माध्यम से स्वास्थ्य क्षेत्र में पारदर्शिता बढ़ाई गई और लगभग 1 लाख आभा आईडी कार्ड जारी किए गए।

शिक्षा और खेल क्षेत्र में पहल

  • दिल्ली में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर वाले स्कूलों का निर्माण किया जा रहा है, सभी स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम की सुविधा।

  • नरेला में 1,360 करोड़ रुपये खर्च कर भूमि अधिग्रहित की गई, जहाँ ‘एजुकेशन सिटी’ विकसित की जाएगी।

  • दिल्ली खेल महाकुंभ में 25,000 खिलाड़ियों ने भाग लिया और उन्हें प्रोत्साहन राशि दी गई।

इन्फ्रास्ट्रक्चर और परिवहन में सुधार

  • बरसात से पहले 400 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत पूरी की जाएगी, जबकि 600 किलोमीटर सड़कों के लिए टेंडर जारी किए गए हैं।

  • नंदनगरी फ्लाईओवर का उद्घाटन हुआ, और बारापुला व मुकरबा चौक के निर्माण कार्य जल्द पूरा होंगे।

  • 56,000 करोड़ रुपये की लागत से दिल्ली ड्रेनेज मास्टर प्लान तैयार किया गया।

  • शहर में 4,000 इलेक्ट्रिक बसें लाई गईं और नई ईवी नीति के तहत पब्लिक ट्रांसपोर्ट को हरित बनाया जा रहा है।

सामाजिक कल्याण और पर्यावरण

  • सीएम जन सुनवाई पोर्टल लॉन्च करने की योजना है।

  • इस साल 35 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया।

  • लाडली योजना के तहत 40,000 बेटियों के खाते में 1 लाख करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से जमा किए जाएंगे, पहले फेज में 25,000 बेटियों के खाते में 90 हजार करोड़ रुपये डीबीटी किया गया।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली को विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर और शिक्षा केंद्र बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। उनका मानना है कि “दिल्ली का विकास ही इसकी पहचान है और जनता की भलाई हमारी प्राथमिकता है।”