दिल्ली: द्वारका एक्सीडेंट मामले में आरोपी नाबालिग के पिता ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। याचिका में उन्होंने अदालत से आग्रह किया है कि मीडिया उनके परिवार की तस्वीरें प्रसारित न करे और उनकी पहचान उजागर होने से रोकी जाए।
याचिका में यह भी कहा गया है कि लगातार मीडिया कवरेज के कारण परिवार की निजता प्रभावित हो रही है और इसका नकारात्मक असर उनके सामाजिक जीवन पर पड़ रहा है।
दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए याचिका पर आज ही सुनवाई की अनुमति दे दी है।