JEE Main 2026 Session-1 के परिणाम में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 100 NTA पर्सेंटाइल हासिल किया और दिल्ली का स्टेट टॉपर बनकर सभी का ध्यान खींचा। इसके साथ ही उन्होंने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 भी हासिल कर पूरे देश में टॉप किया। श्रेयस ग्रेटर नोएडा वेस्ट की रॉयल नेस्ट सोसाइटी के निवासी हैं।

श्रेयस के पिता सुमंत मिश्रा ने बेटे की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा, "श्रेयस की इस सफलता से परिवार में खुशी की लहर है। दिल्ली का स्टेट टॉपर बनकर उसने हमारा और अपने शहर का नाम रोशन किया है।"

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने सोमवार को JEE Main 2026 Session-1 का परिणाम जारी किया। इस बार कुल 12 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया, लेकिन श्रेयस मिश्रा दिल्ली के लिए सर्वोच्च टॉपर बने।